Move to Jagran APP

छात्रों को सुविधाएं मुहैया करा रहा विवि : कुलपति

दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में रविवार को अभिभावक मीट का आयोजन कुलपति प्रो मनोरंज

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:55 PM (IST)
छात्रों को सुविधाएं मुहैया करा रहा विवि : कुलपति
छात्रों को सुविधाएं मुहैया करा रहा विवि : कुलपति

दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में रविवार को अभिभावक मीट का आयोजन कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद ¨सहा की अध्यक्षता में कॉफ्रेंस हॉल में किया गया। विभिन्न विभाग के करीब 150 अभिभावकों में से कुछ ने विचार व्यक्त किए और विवि की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया। गौरीकांत झा, मीना देवी, जेम्स हेंब्रम, सदानंद मंडल, शशांक शेखर, सदानंद मंडल, कुमार विकास आदि ने अपने संबोधन में विकास कार्य पर खुशी का इजहार किया। कुलपति ने कहा कि कई कमियों के बाबजूद विवि लगातार प्रगति कर रहा है। सत्र नियमित हो गए हैं। छात्रों के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कैम्पस में साठ कम्प्यूटर का लैब बनाया गया है जिसका लाभ छात्र उठाएंगे। कैम्पस में पिछले एक साल में कैंटीन, पुलिस पोस्ट, स्वस्थ केंद्र, बस, एटीएम, बैंक आदि सेवा दी जा रही है। प्रयोगशाला को आधुनिक बनाया जा रहा है। क्लास रूम विश्वस्तर के हैं। विभाग की लाइब्रेरी को अपडेट किया गया है। लगातार सेमिनार व कांफ्रेंस और अन्य गतिविधियां लगातार चल रही हैं।

loksabha election banner

बैठक को प्रति कुलपति प्रो हनुमान शर्मा, डॉक्टर पी के वर्मा, डॉक्टर संजीव सिन्हा ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर गौरव गांगुली, धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर पीके वर्मा व मंच संचालन डॉक्टर अजय सिन्हा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.