अनियंत्रित बस ने मारी मैजिक को टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
हंसडीहा : नेशनल हाई-वे 133 पर रविवार की सुबह हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा के पास देवघर से गोड्डा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रही टाटा मैजिक वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
हंसडीहा : नेशनल हाई-वे 133 पर रविवार की सुबह हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा के पास देवघर से गोड्डा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रही टाटा मैजिक वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में यात्री बस और मैजिक वाहन दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के पास एक ट्रैक्टर चालक द्वारा अपने वाहन को सर्विस रोड पर मोड़ने के दौरान पीछे से आ रहे मैजिक चालक ने अपने वाहन की रफ्तार कम कर दी थी लेकिन तेज रफ्तार बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खोते हुए मैजिक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बस के केबिन में बैठे पैसेंजर मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना में मुख्य सड़क के किनारे लगाया गया रे¨लग भी क्षतिग्रस्त हो गया।