Move to Jagran APP

उपराजधानी में याद किए गए बच्चों के चाचा नेहरू

दुमका शहर से लेकर गांव तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। सरैयाहाट प्रखंड के कोठिया स्थित ब्रिज ऑफ होप सेंटर में गुरुवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:15 PM (IST)
उपराजधानी में याद किए गए बच्चों के चाचा नेहरू
उपराजधानी में याद किए गए बच्चों के चाचा नेहरू

दुमका : शहर से लेकर गांव तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। सरैयाहाट प्रखंड के कोठिया स्थित ब्रिज ऑफ होप सेंटर में गुरुवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीओएच सेंटर के बच्चों ने कार्यक्रम में नृत्य एवं गायन का ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरके प्वाइंट एजुकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने चाचा नेहरू के चरित्र का गुणगान करते हुए उनके आदर्शो पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कोठिया सेंटर के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, सुपर्णा बिस्कोश, देवी टुडू एवं अभिभावक उपस्थित थे।

loksabha election banner

मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शिकारपुर में सभी शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अíपत किया। बच्चों ने कई तरह के गीत गाए और अपनी बातों को रखा। शिक्षकों ने बाल दिवस के बारे में छात्रों को बताया। शिक्षक जयदेव मुर्मू, केएन सिंह, सीआरपी विश्वजीत राहा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पेंटिग में देवदास लेखन में टिकू प्रथम

रामगढ़ के कई सरकारी एवं निजी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर नेहरू जी को याद किया गया। रामगढ़ स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच पेंटिग एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में नवम वर्ग के देवदास राय एवं लेखन प्रतियोगिता में नवम वर्ग के ही टिकू कुमार पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये दोनों छात्र आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तर पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पूर्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 नवंबर 1889 को पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे काफी पसंद थे। वहीं बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलने का भी आह्वान किया। नेहरू जी की मृत्यु 27 मई 1964 को नई दिल्ली में हो गई थी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रज्ञानंद तिवारी, सिद्धेश्वर मुर्मू, दयामय मंडल, प्रीतम कुमार राय, समरजीत हांसदा, बसंती सोरेन, आशुतोष सेन, नयन कुमार, अविनाश मुर्मू, जीवन भंडारी, विक्रम कुमार, अन्नामेरी सोरेन, बिदु कुमारी, प्रभात कुमार सहाय, मोहन टुडू समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे। इधर प्रखंड के छोटी रणबहियार स्थित बाल प्रतिभा विकास विद्यालय में नेहरू जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजीव जायसवाल ने चाचा नेहरू की जीवनी के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में स्थापित किए गए चाचा नेहरू की प्रतिमा पर किसी भी जन प्रतिनिधि या अधिकारी ने माल्यार्पण करना उचित नहीं समझा।

जामा प्रखंड के सभी स्कूलों में बाल दिवस मनाया। और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी ली। वहीं सीनी संस्था द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर में नेहरू जयंती के अवसर पर खेलकूद का भी आयोजन किया गया। साथ ही किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, रुपा कुमारी, सोनिया कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अनुज कुमार वर्मा, बेलसिला बास्की, विमलेंदु पाल आदि मौजूद थे।

बाल भारती विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों  में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। बाल भारती विद्यालय में प्राचार्य देविका बनर्जी, उप प्राचार्य कुणाल पराशर, सचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के द्वारा जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के सचिव संजीव कुमार ने जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या देविका बनर्जी ने बच्चों को बाल दिवस पर प्रकाश डाला। शिक्षक प्रीतम रंजन और संतोष दे के देखरेख में चित्रांकन, मेहंदी, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक अमित कुमार, अलोक घोष, प्रीतम रंजन, संतोष दे, दीपक शर्मा, नंदकिशोर, देवव्रत, रंजय प्रसाद सिन्हा, जयदेव मिश्र, मुकेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे।

पुरस्कृत विद्यार्थी

चित्रांकन :  मार्शल मुर्मू, प्रिया, नीरज, राकेश, नंदनी, सिमरन, प्रियोश्री, मनप्रित, मानव, शिवांगी

फैंसी ड्रेस

ग्रुप प्रथम - नंदनी, द्वितीय - बैजू,   तृतीय - प्रीति

ग्रुप द्वितीय - प्रथम - अंशुमन, द्वितीय - काव्या  

ग्रुप तृतीय - नंदनी

---

मेहदी 

सीनियर ग्रुप

 प्रथम - शिवांगी, द्वितीय - नेहा, तृतीय - नेहा

जूनियर ग्रुप

प्रथम - मनप्रीत, द्वितीय - ज्योती, तृतीय - पूíणमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.