बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक घायल
जरमुंडी प्रखण्ड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मार्ग पर जरदाहा काजू पहाड़ के समीप गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखण्ड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मार्ग पर जरदाहा काजू पहाड़ के समीप गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अनीश कुमार ने दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल 16 वर्षीय चांद किशोर व 18 वर्षीय सुकदेव मूर्मू देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत सियाटांड़ गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक जामा थाना क्षेत्र के मोहलबना मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे।