आग से झुलसी दो महिलाओं ने तोड़ा दम
दुमका : जिले के तालझारी और नगर थाना क्षेत्र में आग तापने के दौरान बुरी तरह झुलसी दो महिलाओं ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। एक ने बुधवार की रात और दूसरी ने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

तालझारी थाना क्षेत्र के हाटडुमरिया गांव की 65 वर्षीया सफातन बीबी बुधवार की शाम खाना बना रही थी। इस बीच चूल्हे से निकली ¨चगारी ने कपड़े को आगोश में ले लिया। घर में अकेली होने के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझायी। रात को ही परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में शहर के बांधपाड़ा में रहनेवाली मीना दत्ता बुरी तरह से झुलस गई। वह ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी, तभी साड़ी में आग लग गई। आनन-फानन में उसे भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।