खड़े कंटेनर से टकराया ऑटो, दो की माैत, नाै घायल Dumka News
ऑटो पर सवार लोग बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर अपने घर लाैट रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी। घायलों में 5 महिला 2 बच्चा और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 03:02 PM (IST)
दुमका, जेएनएन। हंसडीहा-दुमका मार्ग पर बढ़ेत गांव के पास मंगलवार को बासुकीनाथ की तरफ से आ रहा एक ऑटो खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ऑटो के परखचे उड़ गए। माैके पर ही ऑटो सवार दो यात्रियों की माैत हो गई। जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऑटो पर सवार लोग बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर अपने घर लाैट रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी। घायलों में 5 महिला , 2 बच्चा और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायल घटना के बारे में बताने की स्थिति में नहीं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें