वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई को दी गई श्रद्धांजलि
दुमका महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर मंगलवार को पटेल सेवा संघ व भागवत राउत विचार मंच के सदस्यों ने पटेल चौक में उनके चित्र पर पुष्प अíपत किए।
दुमका : महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर मंगलवार को पटेल सेवा संघ व भागवत राउत विचार मंच के सदस्यों ने पटेल चौक में उनके चित्र पर पुष्प अíपत किए।
श्रद्धासुमन अíपत करने के बाद सभी देश की एकता, अखंडता स्वाभिमान को बचाए रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने वीरांगना की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज ऐसी ही वीरांगना की आवश्यकता है। रानी लक्ष्मी ने जो करके दिखाया, वह आज की महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वर्तमान में महिलाओं को भी इसी तरह से सशक्त होने की जरूरत है। संदीप कुमार, अमिता रक्षित, अशोक कुमार राउत, प्रदीप्त मुखर्जी, सुमंत कुमार यादव, मनोज कुमार घोष, खुशी सचदेव, सुष्मिता कुमारी, सूरज कांत मंडल, संतोष कुमार गोस्वामी, विक्रम कुमार राउत, विशा कुमार, राजेश कुमार मंडल, शांति सोरेन, चंद्रावती देवी, विश्वजीत राहा, विनोद राउत व विनोद कुमार साह आदि ने श्रद्धांजलि अíपत की।