भारत छोड़ो आंदोलन में कर्पूरी ने निभाई थी अहम भूमिका: लुइस
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रविवार को दुमका के टीन बाजार में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सूबे की पूर्व मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में इनकी अहम भूमिका थी। इस दौरान इन्हें 26 माह जेल में कटना पड़ा था।
जागरण संवाददाता, दुमका: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रविवार को दुमका के टीन बाजार में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सूबे की पूर्व मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में इनकी अहम भूमिका थी। इस दौरान इन्हें 26 माह जेल में कटना पड़ा था। कहा कि जनता के बीच इनकी लोकप्रियता की वजह से लोग इन्हें जननायक के नाम से पुकारते हैं। भाजपा के नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्र की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में राधा रमण ठाकुर, गरीब दास, अखिलेश सिंह, अजय गुप्ता, संजय केशरी, कुणाल झा, पिटू साह, अमित रक्षित, ओम केसरी, मंटू ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, दीपक ठाकुर, सूरज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, लाल मोहन ठाकुर, मनोज सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
-----------------------
सामाजिक न्याय के पक्षधर थे कर्पूरी ठाकुर
जासं, दुमका: पटेल सेवा संघ व शहीद सरकार भागवत राउत विचार मंच दुमका के नेतृत्व में दुमका टीन बाजार में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। मौके पर राधेश्याम वर्मा, प्रदीप्त मुखर्जी, जीवन प्रकाश सिन्हा, मंटू ठाकुर, मनीष भारद्वाज, दिवाकर मंडल, दीपक मांझी, रोहित यादव, लक्ष्मण यादव, नंदकिशोर भंडारी समेत कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। प्रदीप्त मुखर्जी ने कहा कि जन-जन में उनकी लोकप्रियता थी। सरल व साधारण व्यक्तित्व के धनी थे। संदीप कुमार जय बमबम ने कहा कि उनकी सादगी से सीखने की जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रतिमा स्थल के आसपास समुचित सफाई कराने की मांग की। संघ की ओर से शाम में प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन भी किया गया।