असरदार रहीं ट्रेड यूनियन की हड़ताल
दुमका : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को दुमका में हड़ताल का पहला दिन असरदार रहा। बैंक, डाकघर व एलआइसी के अलावा कई विभागों के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से सारे कामकाज ठप रहे। रामगढ़ में परिवहन यूनियन के सदस्यों ने हाथ में झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
दुमका : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को दुमका में हड़ताल का पहला दिन असरदार रहा। बैंक, डाकघर व एलआइसी के अलावा कई विभागों के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से सारे कामकाज ठप रहे। रामगढ़ में परिवहन यूनियन के सदस्यों ने हाथ में झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से आम जनता को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कार्यालय कार्य से आनेवाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा
सुबह दस बजते कार्यालय के बाहर कर्मियों ने कुछ देर के लिए धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में किसी तरह का कामकाज नहीं हुआ।
प्रधान डाकघर के बाहर यूनियन के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता विनय ¨सह ने कहा कि सरकार नई पेंशन योजना को समाप्त कर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वैधानिक योजना को लागू करे। सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतनमान और फिटमेंट फार्मूला में संशोधन किया जाए। रिक्त पदों पर बहाली कर अनुकंपा के लिए उम्र की अधिकतम उम्र सीमा को समाप्त किया जाए। बताया कि हड़ताल की वजह से प्रमंडल के सभी कार्यालय में कामकाज ठप रहा। प्रदर्शन करनेवालों में प्रमंडलीय अध्यक्ष रविकांत ठाकुर, पोस्टमास्टर एनामुल हक, नूर कामर, नूतन टोप्पो, आदि शामिल थे। वहीं बिजली विभाग के कर्मियों ने चार मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार किया। कहा कि फ्रेंचाइजी व निजीकरण की प्रक्रिया को बंद किया जाए। सभी श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए। प्रदर्शन करनेवालों में विभाग के सभी कर्मी शामिल थे।
बीमा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने भी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध जतानेवालों में राजकिशोर प्रसाद, सुलेमान मुर्मू, अजय सिन्हा, अजय कुमार, सौरभ कुमार, सुंदरवती मुर्मू व रामदास हेम्ब्रम आदि शामिल थे।
---
ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निकाला जुलूस
यूनियन की अपील पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ के सदस्यों ने आनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। शहर में नारेबाजी करने के बाद आनलाइन दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सचिव अनिल जायसवाल ने कहा कि संघ पूरी तरह से हड़ताल का समर्थन करता है। बुधवार को भी विरोध जताया जाएगा। विरोध करनेवालों में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य अमिता रक्षित, अनूप कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, अभिलाष कुमार, कामेश्वर गुप्ता विपिन अग्रवाल व राकेश कुमार आदि शामिल थे।
--
रामगढ़ में निकाला जुलूस
परिवहन यूनियन की ओर से रामगढ़ में सीटू नेता एहतेशाम अहमद की ओर से विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला गया। पूरे प्रखंड का चक्कर लगाने के क्रम में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस में अखिलेश झा, सुभाष हेंब्रम, देवी ¨सह पहाड़िया आदि शामिल थे।