छह महीना में बनकर तैयार हो जाएगा मछली बाजार
दुमका 70 लाख की लागत से टीन बाजार में मछली बाजार बनेगा। समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आधारशिला रखने के बाद कहा कि छह महीना में यह बनकर तैयार हो जाएगा। स्वच्छता को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। बाजार के बन जाने से आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी।
दुमका : 70 लाख की लागत से टीन बाजार में मछली बाजार बनेगा। समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आधारशिला रखने के बाद कहा कि छह महीना में यह बनकर तैयार हो जाएगा। स्वच्छता को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। बाजार के बन जाने से आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी। जानकारी हो कि मत्स्य विभाग की यह योजना भवन प्रमंडल विभाग द्वारा बनाया जाएगा। कल्याण विभाग के मद से कंस्ट्रक्शन ऑफ ऑन सेंटर का शिलान्यास भी मंत्री ने किया। हिजला में यह केंद्र बनेगा। नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा, कार्यपालक अभियंता कामेश्वर दास, कनीय अभियंता लालचंद दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित रक्षित, अजय पाठक, राम मंडल, संजय केशरी, ओम केशरी, अजय गुप्ता, मुकेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।