वीवीपैट के साथ मॉक पोल कराने का टिप्स
दुमका दुमका जिला प्रशासन की योजना है कि उनके जिला में जितने भी सरकारी सरकारी उपक्रम के कर्मी हैं उनको चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षित कर दिया जाए।
दुमका: दुमका जिला प्रशासन की योजना है कि उनके जिला में जितने भी सरकारी, सरकारी उपक्रम के कर्मी हैं उनको चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षित कर दिया जाए। दस हजार के करीब कर्मचारियों का चयन किया गया है। नौ हजार से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। बुधवार को इंडोर स्टेडियम में ईवीएम व वीवीपैट के साथ मॉकपोल कराने का प्रेक्टिकल कराया गया। चुनावी पाठशाला में
होली के बाद से ही ईवीएम के साथ
वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। व्यवहारिक जानकारी भी दी जा रही है। ताकि चुनाव में किसी तरह की समस्या नहीं आए। सामान्य व पूरी जानकारी दी जा रही है। बाद में अलग-अलग पोलिग पर्सनल को उनकी जिम्मेदारी के हिसाब से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिप के कार्यपालक पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी के अलावा सभी प्रशिक्षक जानकारी दे रहे हैं।
ट्रेनिग लेने में बैंक, जीवन बीमा निगम समेत सभी विभाग के कर्मी हैं। प्रशिक्षक के तौर पर शेखर कुमार, सागर शरण, दिलीप सिंह एवं अन्य मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर हैं।