सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी, एक की हालत गंभीर
रामगढ़: रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सेजापहाड़ी गांव के पास रविवार की दोपहर सड़क दु
रामगढ़: रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सेजापहाड़ी गांव के पास रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बिहार के बांका के तीन युवक घायल हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना की सूचना 108 नंबर पर दी गई। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से अभिषेक कुमार झा नामक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक ब्लू कलर की अपाची बाइक पर बांका के अभिषेक कुमार झा, चंदन कुमार ¨सह तथा कौशल कुमार शर्मा रामगढ़ की ओर से हंसडीहा की तरफ जा रहे थे। बाइक अभिषेक कुमार झा चला रहा था। तेज बारिश में भी तीनों भींगते हुए जा रहे थे। सेजापहाड़ी गांव के पास तीखा मोड़ पर बाइक फिसल कर पलटी खा गई तथा तीनों युवक गिर गए। तीनों युवक शराब की नशे में धूत पाए थे। तीनों युवक कहा आया था इसकी जानकारी नहीं दे पाया। कभी रामगढ़, कभी गम्हरिया, कभी लोढि़या बता रहा था। वहीं कौशल ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं। उनकी शादी हाल में हुई थी इसलिए शादी का पार्टी देने के लिए रामगढ़ आया था यहां पर तीनों ने जमकर शराब पीया। और लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई। अभिषेक कुमार झा के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिसके कारण उसे रेफर किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक हरेश्वर ¨सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज करते हुए युवक के पास मौजूद मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामग्री को जब्त किया। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई थी।