तीन साल बाद दुष्कर्मी धराया
मसलिया : पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म करनेवाले युवक को उसके ही घर से पकड़कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:54 PM (IST)
मसलिया : पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म करनेवाले युवक को उसके ही घर से पकड़कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि पहरूडीह गांव के रतन कोल ने नौ मई 15 को एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कई बार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया लेकिन वह हाथ नहीं आया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित घर आया हुआ है। दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें