नगर परिषद के तीन पार्षद भाजपा में शामिल
दुमका : नगर परिषद के तीन पार्षद वार्ड तीन से संजीव कुमार, पांच से कौशलेंद्र कुमार और 18 से रेखा देवी समेत करीब सवा सौ महिलाओं ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री लुईस मरांडी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
दुमका : नगर परिषद के तीन पार्षद वार्ड तीन से संजीव कुमार, पांच से कौशलेंद्र कुमार और 18 से रेखा देवी समेत करीब सवा सौ महिलाओं ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री लुईस मरांडी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। शहर के गांधी नगर में दीपावली को लेकर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक हरिहर दास की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत कर झुग्गी झोपड़ी में रहनेवाली महिलाओं के बीच दीया का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ¨सह समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।