पुलवामा की जीवंत झांकी देख हजारोंआखें हुई नम
दुमका भगवती जागरण के मंच पर पुलवामा घटना की जीवंत झांकी जब प्रस्तुत की गई तो यज्ञ मैदान में बैठे हजारों की आंखें नम हो गई। इसके बाद माहौल तब बदला जब गीतों की माला शुरू हुई। भजन के बाद देश भक्ति गीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद तो तालियां गूंजती रही और देश भक्ति का जोश परवान चढ़ने लगा। जय माता दी और भारत माता का जयकारा लगना शुरू हो गया।
दुमका : भगवती जागरण के मंच पर पुलवामा घटना की जीवंत झांकी जब प्रस्तुत की गई तो यज्ञ मैदान में बैठे हजारों की आंखें नम हो गई। इसके बाद माहौल तब बदला जब गीतों की माला शुरू हुई। भजन के बाद देश भक्ति गीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद तो तालियां गूंजती रही और देश भक्ति का जोश परवान चढ़ने लगा। जय माता दी और भारत माता का जयकारा लगना शुरू हो गया।
मां की वंदना के बाद जब गायकों ने प्यारा सजा है मां का दरबार भवानी गीत सुनाया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
कलाकार नेहा सिंह, विक्की सिंह, सरगम स्नेहा, विनय बिहारी, राजीव रंजन की भक्तिमय भजन यात्रा पूरी रात चली।
बुधवार की शाम यज्ञ मैदान से कलश यात्रा निकाला गया। जो मुख्य चौराहों से होकर बड़ा बांध पहुंचा। यज्ञ का समापन कलश के विसर्जन के साथ हो गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राउत, अजय गुप्ता, कैलाश केसरी, सूरज केसरी, प्रीतम साह, सुमन साह, जीतेंद्र साह, श्याम केशरी, अविनाश गुप्ता, मोनू समेत पूरी टीम साथ रही।