Move to Jagran APP

फुलजोरा में आगलगी से हजारों की संपत्ति राख

रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरजोड़ा पंचायत के फुलजोरा गांव में बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे गांव के मूसय बास्की तथा अशोक बास्की के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 04:12 PM (IST)
फुलजोरा में आगलगी से हजारों की संपत्ति राख
फुलजोरा में आगलगी से हजारों की संपत्ति राख

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरजोड़ा पंचायत के फुलजोरा गांव में बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे गांव के मूसय बास्की तथा अशोक बास्की के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 1.30 बजे मूसय बास्की के घर आग लग गई। जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद देखते ही देखते आग अशोक बास्की के घर में भी पकड़ लिया। इसके बाद आगलगी की सूचना मिलने पर मूसय बास्की का परिवार घर आया तथा किसी प्रकार ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आगलगी में मूसय तथा अशोक बास्की के घर में रखा चावल, धान तथा कपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो गया। मूसय बास्की के घर में खाना बनाने के बाद आग को नहीं बुझाया गया था जिसके कारण चिगारी से घर में आग लग गई। आगलगी की सूचना पाकर बंदरजोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल साह गांव पहुंचे तथा बंदरजोड़ा पंचायत के मुखिया विजय हांसदा के सहयोग से मूसय बास्की को 20 किलो तथा अशोक बास्की को 10 किलो चावल प्रदान कराया। मुखिया विजय हांसदा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.