आग लगने से से हजारों की संपत्ति राख
दलाही : मसलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीघाघर में शनिवार सुबह घर में आग लगने से हजारों की सम्पत्ति
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 05:41 PM (IST)
दलाही : मसलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीघाघर में शनिवार सुबह घर में आग लगने से हजारों की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। वजन दास के खपरैल के घर में अचानक आग लग जाने से कपड़े, चावल व हजारों रुपये भी जल गए हैं। वजन दास ने बताया कि ठाकुरबाड़ी से पूजा करके निकला और देखा कि घर के चाल में आग लगी है। बुझाने की उपाय लगाते तब तक घर के सामान आदि जल चुके थे। समूह से संबंधित कई जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें