Move to Jagran APP

यह चुनाव संविधान व भविष्य बचाने का

चिकनियां जामा प्रखंड के भटनिया पंचायत के सरैया में झामुमो बूथ लेवल कमेटी व बीएलओ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि चुनाव आम चुनाव नहीं है। देश का संविधान व भविष्य बचाने का चुनाव है। यह बात हर व्यक्ति को समझनी होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 04:27 PM (IST)
यह चुनाव संविधान व भविष्य बचाने का
यह चुनाव संविधान व भविष्य बचाने का

चिकनियां : जामा प्रखंड के भटनिया पंचायत के सरैया में झामुमो बूथ लेवल कमेटी व बीएलओ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि चुनाव आम चुनाव नहीं है। देश का संविधान व भविष्य बचाने का चुनाव है। यह बात हर व्यक्ति को समझनी होगी। एक-एक वोट सोच समझकर देना होगा नहीं तो आनेवाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विधायक प्रतिनिधि मुन्नू सिंह ने कहा बूथ कमेटी के सदस्य आज से ही अपने बूथ में घर-घर जाकर संपर्क करें।। प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं अमीरों की पार्टी है। मूलवासी आदिवासी की जमीन लूटकर अडानी अम्बानी को देती है और यहां के नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। दूसरे राज्य के सांसद निशिकांत गुरुजी जैसे जननेता को गलत भाषा का उच्चारण करते हैं क्या यही भाजपा का संस्कार है। इसका बदला वोट देकर लेना होगा।

loksabha election banner

मौके पर सागर राय, लोबिन मुखिया, चम्पा देवी, सुबोध लायक, सोनिराम टुडू, फिरोज हेंब्रम अमित मरांडी पूजन राउत, सोना बास्की, झरनी देवी अरुण गिरि चरण मुर्मू, शिव लाल मरांडी, मोतीलाल हांसदा, मदन मांझी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.