Move to Jagran APP

अफवाह से सहमी महिलाओं को मंत्री ने समझाया

दुमका बच्चा चोरी की अफवाह अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहर की ओर बढ़ने लगी है। शनिवार की रात शहर के गांधी नगर में फैली अफवाह से वहां की महिलाएं सहम गई। जब इस बात की जानकारी मंत्री लुईस मरांडी को मिली तो वे रविवार को महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:43 PM (IST)
अफवाह से सहमी महिलाओं को मंत्री ने समझाया
अफवाह से सहमी महिलाओं को मंत्री ने समझाया

दुमका : बच्चा चोरी की अफवाह अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहर की ओर बढ़ने लगी है। शनिवार की रात शहर के गांधी नगर में फैली अफवाह से वहां की महिलाएं सहम गई। जब इस बात की जानकारी मंत्री लुईस मरांडी को मिली तो वे रविवार को महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गई। नगर थाना प्रभारी को बुलाकर हर संभव सहयोग करने का निर्देश दिया। दरअसल शनिवार की रात महिलाओं को लगा कि उनकी गली में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। फिर क्या था लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। अफवाह से महिलाएं सहम गई। रविवार को अफवाह की बात मंत्री तक पहुंची तो महिलाओं के बीच पहुंच गई। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। अभी तक किसी का बच्चा चोरी नहीं हुआ है। अफवाह पर ध्यान नहीं देने की जरूरत है। मंत्री ने थानेदार को निर्देश दिया कि अफवाह पर विराम लगाने के लिए शहर में गश्ती को और बढ़ाया जाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.