Move to Jagran APP

अनाज मांगने पर लाभुक को डीलर पति व पुत्रों ने पीटा

अनाज मांगने पर बुधवार को श्री गणेश महिला मंडल की कोषाध्यक्ष फातिमा बीबी के पति जैनुल अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी व अबुल अंसारी ने मोहुलबोना गांव के लाल कार्डधारी विनोद कुमार सिंह को रॉड व लाठी से पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार को विनोद ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:30 PM (IST)
अनाज मांगने पर लाभुक को डीलर पति व पुत्रों ने पीटा
अनाज मांगने पर लाभुक को डीलर पति व पुत्रों ने पीटा

संवाद सहयोगी, रानीश्वर : अनाज मांगने पर बुधवार को श्री गणेश महिला मंडल की कोषाध्यक्ष फातिमा बीबी के पति जैनुल अंसारी, पुत्र अलाउद्दीन अंसारी व अबुल अंसारी ने मोहुलबोना गांव के लाल कार्डधारी विनोद कुमार सिंह को रॉड व लाठी से पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार को विनोद ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। घायल विनोद को प्राथमिक इलाज के बाद सिउड़ी रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

विनोद ने पुलिस को बताया कि जन वितरण प्रणाली की इस दुकान से 324 लोग जुड़े हैं। लॉकडाउन में 189 नए कार्ड बनाए गए। सभी को इसी दुकान से जोड़ा भी गया। हाल में निर्गत 40 लाभुक के राशन कार्ड पर कार्डधारियों को सितंबर महीना का अनाज नहीं मिला, जबकि उनके नाम का अनाज आवंटित हुआ था। बुधवार को वह और कई अन्य लाभुक अनाज की मांग करने के लिए समूह की कोषाध्यक्ष फातिमा के पास गए। जहां कोषाध्यक्ष ने अनाज देने से साफ मना कर दिया। बात बढ़ने पर कोषाध्यक्ष के पति जैनुल अंसारी, पुत्र अलाउद्दीन अंसारी व अबुल अंसारी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं लाभुक बासोनि महली, बुधनी महली, होपना महली, चांदनी महली, मोनिका महली, रूपा देबी, छुटर हेम्ब्रम, चुन्नु हेम्ब्रम, फिलिप सोरेन, जोंजे मुर्मू, जयधन मुर्मू, मुसुई सोरेन, साबरी किस्कु, सुजान मोहली व होपन हेम्ब्रम ने बताया कि अक्टूबर महीना का भी अनाज निर्गत हुआ है। डीलर ने सितंबर माह का भी अनाज नहीं दिया। अनाज मांगने पर धमकी देता है। समूह के कोषाध्यक्ष के पति व बेटों पर लाभुकों ने मनमानी करने का आरोप भी लगाया है।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिपिन किशोर कुण्डलना ने बताया कि चुनाव के बाद पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी गगन मित्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.