Move to Jagran APP

सीएम के समक्ष सामूहिक त्यागपत्र देगी जलसहिया

बासुकीनाथ जरमुंडी नगर भवन में झारखंड प्रदेश ग्राम जलसहिया संगठन के बैनर तले जलसहियाओं की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रखंड उपाध्यक्ष शीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल सहिया सामूहिक रूप से दुमका उपायुक्त के कार्यालय में त्यागपत्र देंगे। बताया गया कि जरमुंडी प्रखंड में एसबीएम द्वारा विभिन्न पंचायतों में एमआईएस होने पर शौचालय निर्माण की राशि स्वयंसेवी संस्था या लाभुक समिति में चला गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 05:59 PM (IST)
सीएम के समक्ष सामूहिक त्यागपत्र देगी जलसहिया
सीएम के समक्ष सामूहिक त्यागपत्र देगी जलसहिया

फोटो 018

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी नगर भवन में झारखंड प्रदेश ग्राम जलसहिया संगठन के बैनर तले जलसहियाओं की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रखंड उपाध्यक्ष शीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल सहिया सामूहिक रूप से दुमका उपायुक्त के कार्यालय में त्यागपत्र देंगे। बताया गया कि जरमुंडी प्रखंड में एसबीएम द्वारा विभिन्न पंचायतों में एमआईएस होने पर शौचालय निर्माण की राशि स्वयंसेवी संस्था या लाभुक समिति में चला गया है। यह राशि जलसहिया के खाते में भुगतान होनी चाहिए थी। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका आने पर सभी जलसहिया सामूहिक रूप से त्यागपत्र सौपेंगे। इस अवसर पर प्रदेश ग्राम जलसहिया संगठन की जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, जरमुंडी प्रखंड सचिव मिता देवी, कंचन कुमारी, रिकू देवी, गीता देवी, सुषमा देवी, आभा देवी, मंजू देवी, बांसुरी हेम्ब्रम, चांदमुनि किस्कू, फुल कुमारी देवी, सीना मूर्मू, पार्वती हेम्ब्रम सहित दर्जनों अन्य जलसहिया मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.