थाने में सुलझा महिला की पिटाई का मामला
दुमका : मकान पर कब्जा करने के लिए रविवार को खिजुरिया की महिला साहेबा परवीन से सिपाही द्वारा की गई मारपीट का मामला आखिरकार सोमवार को सुलझ ही गया। दोनों पक्ष ने केस नहीं करने की बात कहते हुए समझौता कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:44 PM (IST)
दुमका : मकान पर कब्जा करने के लिए रविवार को खिजुरिया की महिला साहेबा परवीन से सिपाही द्वारा की गई मारपीट का मामला आखिरकार सोमवार को सुलझ ही गया। दोनों पक्ष ने केस नहीं करने की बात कहते हुए समझौता कर लिया। महिला के पति ने उसे जानकारी दिए बगैर मकान को एक सिपाही मिलन शेख को बेच दिया। महिला तीन दिन पहले घर का ताला तोड़कर रहने लगी। रविवार को घर आने के बाद सिपाही ने मकान पर कब्जा करने के इरादे से महिला को जमकर पीटा। रविवार से दोनों पक्ष के लोग समझौते का प्रयास कर रहे थे। इस कारण देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें