ग्राम प्रधानों के मौलिक अधिकारों का हो रहा हनन
बासुकीनाथ : जरमुंडी स्थित नगर भवन में महादेव यादव कि अध्यक्षता में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर विमर्श किया गया।
बासुकीनाथ : जरमुंडी स्थित नगर भवन में महादेव यादव कि अध्यक्षता में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर विमर्श किया गया। संगठन के अध्यक्ष महादेव यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रधानों को उनके अधिकारों से वंचित रखकर हाशिए पर रखा जा रहा है। कहा कि वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में ग्रामसभा द्वारा योजना का काम कराया जा रहा है। कहा कि यह पांचवीं सूची का घोर उल्लंघन है। उन्होंने संगठन से इस संदर्भ में विशेष विरोध करने की अपील भी की। इस क्रम में मांझी संगठन के अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 19 फरवरी को दुमका के बांसकनाली में बाहा पर्व मनाया जाएगा। जिसमें सभी ग्राम प्रधान पराणिक, जोग मांझी, कुड़ुम नाइकी, नाइकी गोड़ैत आदि संगठन के लोग उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर महादेव यादव ने मांझी, प्रधान के सभी पद धारकों को आगामी मार्च माह तक सरकार द्वारा सम्मानित राशि उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र पंडित, नरेश यादव, अशोक मंडल, मुंशी मुर्मू, बटेश्वर किस्कू, नेमो देवी, ¨चता देवी, जनार्दन मंडल, रामनरेश यादव, सुरेश सोरेन, रसिक हेंब्रम समेत दर्जनों ग्राम प्रधान माझी संगठन के लोग उपस्थित थे।