Move to Jagran APP

दीवार फांदकर घर में घुस किशोरी संग दुष्‍कर्म का प्रयास, मना करने पर युवक ने दे मारा चाकू, हुआ फरार

राजू एक रात दीवार फांदकर किशोरी के घर आया तब वह सो रही थी। इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की। किशोरी के मना करने पर राजू भड़क गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Fri, 05 May 2023 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2023 03:18 PM (IST)
दीवार फांदकर घर में घुस किशोरी संग दुष्‍कर्म का प्रयास, मना करने पर युवक ने दे मारा चाकू, हुआ फरार
अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई किशोरी।

जागरण संवाददाता, दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात करीब 12 बजे दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने 15 साल की किशोरी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बचाव करने पर किशोरी के दोनों हाथ चाकू से चाेटिल हो गए। देर रात में ही उसेे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी ने दूसरे गांव गरड़ी के राजू टुडू पर दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

loksabha election banner

घर में घुसकर किशोरी संग दुष्‍कर्म का प्रयास

युवती की शिकायत पर 30 अप्रैल को पुलिस ने आरोपित को चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ा था। 15 साल की इस आदिवासी किशोरी की राजू के साथ दोस्ती थी। दोनों मिलना-जुलना भी करते थे। शुक्रवार की रात किशोरी घर में सोई हुई थी।

तभी दीवार फांदकर किशोरी के कमरे में घुसकर राजू दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी ने उससे कहा कि पहले जो हो चुका है, अब नहीं होगा इसलिए तुम तुरंत भाग जाओ, नहीं तो शोर मचाकर सबको बता देंगे।

मना करने पर लड़की पर चाकू से किया वार

इस बात पर राजू भड़क गया और किशोरी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। किशोरी ने बचाव में दायां हाथ उठाया तो चाकू लग गया। इसके बाद युवक ने फिर से वार किया तो बायां हाथ आगे कर दिया। जिस कारण उसके दोनों हाथ में चाकू लगा।

उसके शोर मचाने पर घर के लोग दौड़कर कमरे की ओर गए, तो वह दीवार फांदकर भाग निकला। घरवालों ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से राजू भाग निकला। किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर चाकू से हमला कर जान लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

30 को थाना पहुंची थी शिकायत

30 अप्रैल को किशोरी ने आरोपित पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया था। थाना में आरोपित ने बालिग होने पर शादी करने की बात स्वीकार की और कहा कि भविष्य में शिकायत का मौका नहीं देगा। घरवालों से बात कर शादी कर लेगा। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया। हालांकि, गांव आने के बाद वह किशोरी को फिर से परेशान करने लगा।

मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक नीतिश कुमार ने कहा,किशोरी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राजू की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी हुई। किशोरी की हालत खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.