विद्यालय मर्ज हुआ तो उग्र आंदोलन
दुमका : विद्यालय को मर्ज करने के सरकार के निर्णय के विरोध में पारा शिक्षक 10 मार्च को रांची में शिक्
दुमका : विद्यालय को मर्ज करने के सरकार के निर्णय के विरोध में पारा शिक्षक 10 मार्च को रांची में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंगलवार को पारा शिक्षकों ने संघ भवन में बैठक की और सभी से नौ मार्च को रांची रवाना होने को कहा गया।
राज्य कमेटी सदस्य मोहन मंडल ने कहा कि मंत्री आवास का घेराव करने के लिए राज्य भर से करीब 70 हजार साथी रांची पहुंच रहे हैं। सभी को चलने के लिए तैयार रहना है। शुकदेव ठाकुर ने कहा कि अपने हक के लिए रांची पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाना है। किसी भी हाल में विद्यालय को मर्ज होने नहीं दिया जाएगा। सुष्मिता सोरेन ने कहा कि दुमका में एक भी विद्यालय को मर्ज नहीं होने दिया जाएगा। अगर करने का प्रयास किया तो जोरदार आंदोलन होगा और सारी जवाबदेही सरकार की होगी। बैठक में मनोज साह, वीणा, पार्वती, मुख्तार अली, सुनीता, मीना, सनोदी, शिवनंदन, होपना मौजूद थे।