दो शिक्षकों पर 400 छात्रों का भविष्य
दुमका : शिव पहाड़ स्थित राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबिल में सिर्फ दो शिक्षक ही 400 छात्र-छात्राओं का भवि
दुमका : शिव पहाड़ स्थित राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबिल में सिर्फ दो शिक्षक ही 400 छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने में जुटे हैं। स्कूल में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। कक्षा नौवीं व 10वीं तक की पढ़ाई होती है। गणित और ¨हदी के ही शिक्षक पदस्थापित है। अन्य विषयों के शिक्षकों की कमी है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्र कैसे पाएंगे। स्कूल में और कई समस्याएं हैं। यहां लगे चापाकल से पानी साफ नहीं आता है। शौचालय तो है लेकिन इसके पानी टंकी न होने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लाइब्रेरी में पाठ्यक्रमों से संबंधित किताबों की कमी है। एक ही प्रयोगशाला में सभी विषयों का प्रैक्टिकल करवाया जाता है। इसमें भी संसाधन की कमी है। क्लासरूम जर्जर हालत में है। इनका प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। यदि इसकी मरम्मत जल्द से जल्द न करवाई गई तो इससे दुर्घटना हो सकती है।
स्कूल की लाइब्रेरी में किताब तो है लेकिन पाठ्यक्रम से संबंधित किताबों की कमी है। यदि इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो शिक्षा और भी बेहतर प्राप्त हो सकती है।
- निखत परवीन, छात्रा
फोटो:02
एक ही प्रयोगशाला में सभी प्रैक्टिकल होते हैं। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला का होना जरूरी होता है। इससे सीखने की ललक उत्पन्न होती है। साथ ही सभी प्रकार के रसायन व संसाधन उपलब्ध होना आवश्यक है।
- नजीरा खातून, छात्रा
फोटो:03
शिक्षकों की कमी से काफी परेशानी होती है। स्कूल में गणित व ¨हदी के अलावा सभी विषयों के शिक्षकों का होना अनिवार्य है। इससे पढ़ाई में निरंतरता आएगी।
- विशाल कुमार, छात्र
फोटो:04
विद्यालय में शिक्षकों के स्वीकृत पद 10 हैं जबकि यहां सिर्फ दो ही कार्यरत हैं। ऐसे में समस्या तो उत्पन्न होगी ही। छात्रों की संख्या ज्यादा होने से शिक्षिका का भी होना अनिवार्य है।
- शिशिर कुमार घोष, प्रभारी प्राचार्य
फोटो:05
जिला में विद्यालयों की कोटि, प्रयोगशाला व पुस्तकालयों की संख्या :
विद्यालय की कोटि विद्यालय की संख्या प्रयोगशाला पुस्तकालय
राजकीय 03 03 03
राजकीयकृत 22 22 22
प्रोजेक्ट विद्यालय 09 06 06
उत्क्रमित विद्यालय 77 72 72
मॉडल विद्यालय 06 06 06
कस्तूरबा विद्यालय 10 10 10