विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार
दुमका नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा में सोमवार की रात रमण कुमार सिंह की पत्नी 22 वर्षीय कोमल सिंह का शव पंखे से लटका मिला। जिसके बाद किसी तरह पति और उसके परिजनों ने शव को पंखे से उतारा। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ब्रजभूषण सिंह के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के कमरे से उसका चार लाख के जेवरात के गायब होने की भी सूचना है।
पिता ने लगाया दामाद पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
जेवरात चोरी को लेकर सोमवार को हुआ था विवाद
फोटो- 1,2
जागरण संवाददाता, दुमका : नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा में सोमवार की रात रमण कुमार सिंह की पत्नी 22 वर्षीय कोमल सिंह का शव पंखे से लटका मिला। जिसके बाद किसी तरह पति और उसके परिजनों ने शव को पंखे से उतारा। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में मृतका के पिता ब्रजभूषण सिंह के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के कमरे से उसका चार लाख के जेवरात के गायब होने की भी सूचना है।
मामले को लेकर मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वह जामा के ग्रीन माउंड स्कूल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। तीन साल पहले उन्होंने दूसरी बेटी कोमल की शादी निजी कंपनी में काम करने वाले हरणाकुंडी निवासी रमण सिंह के साथ की थी। शादी के बाद दंपती घर से दूर गिलानपाड़ा में रहने वाली शांति देवी के घर में किराए पर रहने लगे। उसका दामाद उसकी बेटी को बीते एक साल से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।
वहीं मामले को लेकर मृतका के पति रमण ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह होटल से खाना लेकर घर आया। काफी खटखटाने के बाद पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने मकान मालिक के अलावा ससुराल वालों को जानकारी और तुरंत घर आने को कहा। कोमल की मां नीरा देवी, पिता व अन्य लोग घर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा तो कोमल का पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। रात को ससुराल वालों ने नगर थाना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद पति को हिरासत में लिया। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
कहां गए चार लाख के जेवर
मृतका के बड़े पापा दीनानाथ सिंह का कहना था कि सोमवार की दोपहर को कोमल ने अपनी मां को फोन कर बताया कि बक्से में रखे चार लाख के जेवर चोरी हो गए है। यह सुनते ही वह और मृतका की मां नीरा देवी बेटी के घर गई। जहां दोनों के बीच समझौता हो गया और मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराने का निर्णय लिया।
पति के अवैध संबंध से परेशान थी कोमल: मामले को लेकर उसके परिजनों ने बताया कि रमण का अपने गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण दोनों में काफी विवाद भी होता था। जिसके कारण एक साल पहले कोमल ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था। महिला कोषांग ने मामले की सुनवाई करते हुए समझौता करा दिया था।
वर्जन
पिता के बयान पर रमन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर जान देने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने रमन को ही मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
आरबी सिंह, पुलिस निरीक्षक, नगर थाना