Move to Jagran APP

सुनील ने मंत्री का जताया आभार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

दुमका सुनील सोरेन को भाजपा का प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सुनील ने रविवार को आवास पर जाकर मंत्री लुईस मरांडी को पुष्पगुच्छ दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 07:33 PM (IST)
सुनील ने मंत्री का जताया आभार, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सुनील ने मंत्री का जताया आभार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

दुमका : सुनील सोरेन को भाजपा का प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सुनील ने रविवार को आवास पर जाकर मंत्री लुईस मरांडी को पुष्पगुच्छ दिया। प्रत्याशी ने मंत्री के अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व व अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि 2019 में दुमका लोकसभा सीट भाजपा के पक्ष में जाएगी और पुन: केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। जिला मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया कि आज पूरा देश मोदी को आशा भरी नजरों से देख रहा है। संगठन के अलावा स्थानीय जनता में भी खुशी व उत्साह है। बधाई देनेवालों में जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पिटू साह, गौरव कांत, रूपलाल राय, दिनेश सिंह, शिव धन मुर्मू, सुजाता देवी, सुरेश मुर्मू, परितोष सोरेन, मनोज पांडेय, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, गरीब दास, मृणाल मिश्र, ओम केसरी, रवि कांत मिश्र, बबलू मंडल, नयन कुमार, सुजीत कुमार, प्रवीण सिंह, सतीश राय, विमल मरांडी, पवन केसरी, अमित रक्षित, गायत्री जायवाल, लक्ष्मण पंडित, प्रिया रक्षित, अमिता रक्षित, पूनम देवी, नीतू झा, सुरेंद्र केसरी, संजय केसरी, अखिलेश सिंह, जवाहर मिश्र, कालेश्वर मुर्मू, कृष्णा सोरेन, बीरेंद्र मरांडी, सूरज केसरी नीरज भंडारी, नरेश मंडल, शैलेश राव, सुभाष दास, गौरीशंकर यादव, अब्दुल फिरदोस, दिनेश दत्त आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.