युवा महोत्सव में एएन कॉलेज के छात्रों ने मारी बाजी
दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से देवघर में आयोजित युवा महोत्सव में हिस्सा लेने गए दुमका एएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ¨सह ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में एएन कॉलेज का छात्र अंकित कुमार दुबे ने द्वितीय एवं भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय कत्थक नृत्य में चंपावती तृतीय पायदान पर चुनी गई। डॉ. संजय ने कहा कि छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधन संतुष्ट हैं।
दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से देवघर में आयोजित युवा महोत्सव में हिस्सा लेने गए दुमका एएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ¨सह ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में एएन कॉलेज का छात्र अंकित कुमार दुबे ने द्वितीय एवं भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय कत्थक नृत्य में चंपावती तृतीय पायदान पर चुनी गई। डॉ. संजय ने कहा कि छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधन संतुष्ट हैं। कहा कि युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को तैयार करने में प्रो. अनहद लाल, डॉ. संजय कुमार पाठक, प्रो.कल्याण कुमार, डॉ. शंकर पंजियारा और डॉ. रविउल इस्लाम ने अहम भूमिका अदा की है।