मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के कारणों से अवगत हों छात्र
दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा ने कहा कि छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के कारण, लक्षण व हर्बल से मेडिसिन चिकित्सा के बारे में अवगत होना चाहिए। कहा कि अधिकांश व्यक्ति शारीरिक काया और पाकेट की माया की वजह से परेशानी में रहते हैं।
दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा ने कहा कि छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के कारण, लक्षण व हर्बल से मेडिसिन चिकित्सा के बारे में अवगत होना चाहिए। कहा कि अधिकांश व्यक्ति शारीरिक काया और पाकेट की माया की वजह से परेशानी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि सबको अपने शारीरिक स्वास्थ्य की ¨चता तो है लेकिन इससे ज्यादा लोभ, चाहत में अपना मानसिक स्वास्थ्य बिगाड़ लेते हैं। उन्होंने किशोरावस्था व व्यस्क अवस्था को विशेष रूप से मार्गदर्शन देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एसपी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने कहा कि समाज में सामान्य व असामान्य सभी लोगों की कद्र करनी चाहिए। उनके साथ अन्याय नहीं हो इसके लिए बहुत से कानून बने हैं। ऐसे मनोरोगियों के साथ संवेदना के साथ व्यवहार करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए मेंटल हेल्थ काउंस¨लग सेंटर के समन्वयक सह मनोविभाग के शिक्षक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। जब मन स्वस्थ रहता है तब हम अच्छा सोचते हैं। अच्छा व्यवहार करते हैं। जिससे बच्चों का शिक्षण, तर्क, स्मृति, बुद्धि, कौशल का विकास होता है कहा कि हमें बच्चे को ना केवल असंतोष से बचाना होगा बल्कि स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण देना भी सुनिश्चित करना होगा।
जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के जुल्फिकार अली भूट्टो ने बच्चों में फैल रहे नशे की आदत पर ¨चता जताई और कहा कि मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर फैलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन अंग्रेजी विभाग के डॉ. कुमार पीयूष ने किया। विभाग के डॉ. कलानंद ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर किलिश मरांडी, डॉ. रविशंकर, सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।