मंदिरों में भगवान जगन्नाथ की हुई विशेष पूजा
दुमका कोरोना के कारण इस बार भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा नहीं निकला। इससे पूर्व दुमका शहर एवं रानीश्वर में भव्य यात्रा का आयोजन होता रहा है। मंगलवार को शहर के दुर्गा स्थान स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा।
जागरण टीम, दुमका: कोरोना के कारण इस बार भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा नहीं निकला। इससे पूर्व दुमका शहर एवं रानीश्वर में भव्य यात्रा का आयोजन होता रहा है। मंगलवार को शहर के दुर्गा स्थान स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा। रानीश्वर में भारत सेवाश्रम संघ के पाथरा स्थित आश्रम में भी विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन का भी अनुष्ठान हुआ।
दुर्गास्थान के पुजारी छोटू लाल मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कारण इस साल रथ यात्रा की अनुमति नहीं होने के कारण समिति ने रथ यात्रा परिभ्रमण आयोजन को स्थगित कर दिया है। सुबह से श्रद्धालु एक दूरी बनाकर पूजा अर्चना किए हैं।
आश्रम के स्वामी नित्यव्रता नंद महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण यहां शारीरिक दूरी का पालन कर पूजा आयोजन किया गया। पूजा के अवसर पर आश्रम के सलाहकार सदस्य सपन सरकार, अभिजीत मुखर्जी, डॉ. बीएन पांडेय, बुद्धदेव गांगुली, समरेन्द्र गांगुली, शिउली गांगुली, हरेंद्र माझी, सुकमोहन हेम्ब्रम, सोनू कुमार मरांडी, सोमलाल मुर्मू, सुरेश मुर्मू, प्रशांत कुमार मुर्मू, आशीष सोरेन, प्रबोध सेन ने पूजा में बढ़ चढ़कर भाग लिया हैं । जानकारी हो कि 2004 में यहां पूजा पाठ एवं हवन यज्ञ के साथ आश्रम की स्थापना की गयी थी। तब से रथ यात्रा के पुण्य तिथि पर विशेष पूजा होती हैं।