रामगढ़ में आज से सामाजिक अंकेक्षण
रामगढ़ प्रखंड के 25 सरकारी विद्यालय में बुधवार से मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्रशिक्षा अभियान से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। 11 सितंबर को प्रखंड के सात सरकारी विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा।
रामगढ़ : प्रखंड के 25 सरकारी विद्यालय में बुधवार से मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्रशिक्षा अभियान से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। 11 सितंबर को प्रखंड के सात सरकारी विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय लीलातरी, प्राथमिक विद्यालय सरसा, उप्रावि पतगोड़ा, उप्रावि बीचगढ़ा-दहीचुंआ, उमवि पोखरिया, प्रावि रामपुर एवं उप्रावि हथियापहाड़ी शामिल है। 16 को उमवि चीनामड़पा, उमवि मधुवन, उमवि बास्को एवं उमवि जीयापानी शामिल है। 17 सितंबर को नवप्रावि जोरडीहा, प्राविपुनसिया वन, उमवि भालसुमर एवं उप्रावि डेलीपाथर शामिल है। 18 को उप्रावि सुहोदुहो, उमवि ओड़तारा, प्रावि लौढि़या एवं उप्रावि पंडुवा शामिल है। 19 सितंबर को चार विद्यालय जिसमें उउवि सिन्दुरिया, उउवि अमरपुर संताली, प्रावि सिजुवा पहाड़िया टोला एवं उप्रावि जालवे नदी टोला शामिल है। वहीं 20 सितंबर को केवल दो विद्यालय उमवि मिलनपहाड़ी एवं उप्रावि सरौखा में होना है। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि के आलावा ग्रामीणों की भी उपस्थिति रहेगी। गांववालों से भी टीम बात करेगी।