विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने जीवन
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत दौंदिया संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुशवेदिया में शनिवार को पूर्
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत दौंदिया संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुशवेदिया में शनिवार को पूर्व अध्यक्ष सेवाधन मुर्मू की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए ग्रामसभा की गई। इसमें सीआरपी आरके दर्बे बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। बैठक में जीवन बास्की को अध्यक्ष एवं शर्मिला हांसदा को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही विद्यालय सचिव, बाल संसद सदस्य सहित कुल 16 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बीपीओ आनंद शंकर मुर्मू एवं कनीय अभियंता राजेश कुमार भी मौजूद थे।
बीपीओ ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया जाना है। इसलिए सभी सदस्य विद्यालय विकास में योगदान दें। उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने एवं नियमित रूप से एमडीएम संचालित करने का निर्देश दिया। शिक्षक सुशील कुमार सोरेन, रामजीवन खिरहर, राखिशल टुडू, रायशन बास्की, अर्जुन प्रसाद यादव, जयपाल सोरेन, प्रमोद सोरेन मौजूद थे।