शिलान्यास में सांसद-विधायक के समर्थन में नारेबाजी
शिकारीपाड़ा भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने मंगलवार को झामुमो विधायक नलिन सोरेन के साथ राज्य संपोषित योजना के तहत गणेशपुर से कोल्हाबदार तक 2.5 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अपना वर्चस्व दिखाने के लिए दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारा लगाया। कांग्रेस के आदिवासी जिलाध्यक्ष हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर नारे लिख कर इसे चुनावी जुमला कहते हुए नारा लगाया। यह पथ काफी जर्जर हो चुका है। इसका निर्माण आरईओ विभाग द्वारा लगभग 30 वर्ष पूर्व किया गया था।
शिकारीपाड़ा : भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने मंगलवार को झामुमो विधायक नलिन सोरेन के साथ
राज्य संपोषित योजना के तहत गणेशपुर से कोल्हाबदार तक 2.5 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अपना वर्चस्व दिखाने के लिए दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारा लगाया। कांग्रेस के आदिवासी जिलाध्यक्ष हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर नारे लिख कर इसे चुनावी जुमला कहते हुए नारा लगाया। यह पथ काफी जर्जर हो चुका है। इसका निर्माण आरईओ विभाग द्वारा लगभग 30 वर्ष पूर्व किया गया था। मरम्मती के अभाव में सड़क का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो चुका था। यह पथ रानीश्वर व शिकारीपाड़ा प्रखंड को आपस में जोड़ता है। ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क को ठीक करने का दायित्व ठेकेदार मेसर्स सुरेंद्र प्रसाद सिंह को दिया है। शिलान्यास के मौके पर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता जगदीश साह, कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार के साथ झामुमो के मो. सलाम अंसारी, लाल मोहम्मद, कलीमुदीन अंसारी, लालका मियां, अजीज अंसारी, असलम अंसारी, संयोग कुमार सिंह, मनोज मुर्मू, अनिल मरांडी भाजपा के दिलीप सिंह, प्रियरंजन गुप्ता, रामनारायण भगत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।