जरमुंडी में पांच फरवरी से होगा श्रीमदभागवत कथा
बासुकीनाथ जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नीचे बाजार में आगामी पांच फरवरी से माघ मास शुक्ल पक्ष जया एकादशी के पुण्यकाल में श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। 11 फरवरी तक चलने वाले यज्ञ में शालीग्रामेश्वर नाथ मंदार के व्यास संजयानंद महाराज कथावाचन करेंगे।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नीचे बाजार में आगामी पांच फरवरी से माघ मास शुक्ल पक्ष जया एकादशी के पुण्यकाल में श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। 11 फरवरी तक चलने वाले यज्ञ में शालीग्रामेश्वर नाथ मंदार के व्यास संजयानंद महाराज कथावाचन करेंगे। आयोजक समिति के सदस्य सनातन सेन, मानिक सेन ने बताया कि भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा हर दिन शाम छ: बजे से रात दस बजे तक होगी। इससे पूर्व शाम चार बजे से छ: बजे तक बंगाल के कलाकारों द्वारा हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भागवत कथा वाचन के साथ ही कथा से संबंधित झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अक्षय विश्वास, वासुदेव विश्वास, वीरेंद्र गण, ब्रजेश पत्रलेख व अन्य जुटे हैं।