Dumka News किशोरी हत्याकांड प्रकरणः शाहरुख कानूनी मदद पहुंचाने विनय पहुंचें दुमका
इंटरनेट मीडिया के मुताबिक विनय दूबे नवीं मुंबई का रहने वाला है। वह खुद को उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताता है। कोरोना काल में महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों के लिए सहायता करने की बात अपने सोशल साइट में बताता है। हालांकि विनय पर कई आरोप भी इंटरनेट मीडिया में है
जागरण संवाददाता, दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न और पेट्रोल छिड़क कर हुई किशोरी की हत्या मामले में जेल में बंद दोनों आरोपितों शाहरुख हुसैन और मो.नईम को कानूनी मदद पहुंचाने मुंबई के सोशल एक्टिविस्ट विनय दुबे बुधवार को दुमका पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद केंद्रीय कारा में जाकर तमाम कानूनी पहलुओं की जानकारी ली। केंद्रीय कारा से बाहर निकलने के बाद बातचीत के क्रम में कहा कि उनके अधिवक्ता ने इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराने के लिए अर्जी लगाई है।
अधिवक्ता इस मामले के तमाम पक्षों का अध्ययन कर रहे हैं। न्यायालय में दोनों आरोपितों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए तमाम कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी क्रम कहा कि चूंकि यह मामला काफी संवेदनशील और भावनात्मक पहलुओं से जुड़ा है। संभवत: यही कारण है कि यहां के बार एसोसिएशन ने आरोपित का केस लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मंशा भी इस मामले में इंसाफ मिले।