दुमका नक्सली हमले में सात नामजद
दुमका रविवार को थाना क्षेत्र के कठलिया में हुए नक्सली घटना में सात नामजद व चार पांच अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक फागु होरो के बयान पर रानीश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार घटना को अंजाम देने में बिहार झारखंड एसएसी सदस्य विजय दा उर्फ नंदलाल मांझी सुधीर उर्फ सुलेमान किस्कू निशिकांत उर्फ प्रशांत सोरेन पतरास देहरी ढेवा देहरी सूरज दा व रानी समेत अन्य चार पांच सक्रिय माओवादी उग्रवादी शामिल थे।
दुमका : रविवार को थाना क्षेत्र के कठलिया में हुए नक्सली घटना में सात नामजद व चार पांच अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक फागु होरो के बयान पर रानीश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार घटना को अंजाम देने में बिहार झारखंड एसएसी सदस्य विजय दा उर्फ नंदलाल मांझी, सुधीर उर्फ सुलेमान किस्कू, निशिकांत उर्फ प्रशांत सोरेन, पतरास देहरी, ढेवा देहरी, सूरज दा व रानी समेत अन्य चार पांच सक्रिय माओवादी उग्रवादी शामिल थे। रानीश्वर थाना में कांड संख्या 26/2019 के तहत आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। दर्ज मामले में इस बात का जिक्र है कि घटना रानीश्वर थाना से 17 किमी दूर अहले सुबह हुई। जानकारी हो कि रविवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में असम के एक जवान नीरज क्षेत्री शहीद हो गए थे। चार जवान भी घायल हुए थे जिसमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उनको बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। दो का यहां के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी रांची से यहां पहुंचे थे। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया। उधर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी घटना के दिन शाम में घटनास्थल से बीस किमी की दूर पर हुआ था। जिसमें सीएम ने कहा था कि लोकतंत्र व कानून को चुनौती देनेवालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप