दो वाहनों में लदे एक दर्जन मवेशी जब्त, चार गिरफ्तार
रानीश्वर पुलिस ने रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ के रंगालिया के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की देर रात दो टाटा मैजिक से बंगाल की ओर जा रहे 12 मवेशियों को जब्त किया। पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को धर दबोचा।
रानीश्वर : पुलिस ने रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ के रंगालिया के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की देर रात दो टाटा मैजिक से बंगाल की ओर जा रहे 12 मवेशियों को जब्त किया। पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को धर दबोचा। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों के चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा करने के बाद वाहन को कब्जे में लिया।
पुलिस ने वाहन के चालक शिकारीपाड़ा निवासी मानवेल मुर्मू , विषम मुर्मू व मसानजोर निवासी उप चालक हारून मियां, युसूफ मियां को धर दबोचा। थाना प्रभारी ब्रह्मादेव चौधरी ने बताया कि चारों को हिरासत में लेने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मवेशियों को थाने से हटाकर सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक अवर निरीक्षक शशिभूषण सिंह ने बताया कि मैजिक गाड़ी में सवार मुस्तफा शेख भागने में सफल रहा। वाहन दुमका से बागनल के रास्ते होते हुए बंगाल की ओर जा रही थी।