सिलेंडर फटने से घायल छात्रा की रांची में मौत
दुमका : शहर के बगानपाड़ा मुहल्ले के एक लाज में 14 नवंबर को गैस सिलेंडर फटने से घायल छात्रा कोनिका हेम्ब्रम की रविवार की रात रांची रिम्स में मौत हो गई। महिला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की यह छात्रा देवघर के सोनारायठाड़ी की रहने वाली थी। दो छात्रा का अभी रिम्स और एक छात्र समेत चार छात्राओं का अभी भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के दिन कोनिका अपने कमरे में छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। कमरे में उसकी दो सहेली सनोदी सोरेन व मायनो सोरेन भी थी। जैसे ही कोनिका ने माचिस लगाने का प्रयास किया, पहले से हो रहे गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फट गया। तीन छात्राओं के अलावा लाज में रहने वाली तीन छात्राएं और एक छात्र बचाने के लिए आया तो वे भी आग में झुलस गए। सिलेंडर के फटे हुए टुकड़े लग जाने के कारण कोनिका बुरी तरह घायल हो गयी थी। सर में गहरी चोट लग जाने के कारण उसे सनोदी व मायनो के साथ रांची रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन बुरी तरह कोनिका को बचाया नहीं जा सका। रविवार की रात उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजन सोमवार को शव लेकर गांव चले गए। अस्पताल में इलाजरत साथी शायनारा खातून की माने तो रात को उसके मरने की खबर परिवार के लोगों से मिली। मौत के बाद रांची में इलाजरत दो छात्राओं के परिजन सहमे हुए हैं।