प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा दोस्त के साथ फरार
दुमका : शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा आठ में पढ़नेवाली छात्रा बुधवार को अपने पुरूष मित्र के साथ फरार हो गई। परिजन अपने स्तर से छात्रा की तलाश कर रहे हैं। नगर थाना को इसकी जानकारी नहीं है।
दुमका : शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा आठ में पढ़नेवाली छात्रा बुधवार को अपने पुरूष मित्र के साथ फरार हो गई। परिजन अपने स्तर से छात्रा की तलाश कर रहे हैं। नगर थाना को इसकी जानकारी नहीं है।
बताया जाता है कि छात्रा शहर में भाड़े के मकान में रहती है। बुधवार को वह अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में दुधानी की एक दुकान में काम करनेवाला कुंदन नामक दोस्त मिल गया। बातचीत करने के बाद छात्रा सहेली को छोड़कर उसके साथ चली गई। सहेली ने घर आकर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता को जानकारी दी गई। छात्रा के पिता अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे हैं। नगर थाना की पुलिस को इसके बारे में किसी तरह का आवेदन देर शाम तक नहीं दिया गया था।