महिला को सिपाही ने सरेशाम पीटा
दुमका : मकान पर कब्जा करने के लिए एक सिपाही ने रविवार को खिजुरिया में दो बच्चों की मां की जमकर पिटाई कर दी। सुबह से लेकर शाम तक महिला और आरोपित पक्ष नगर थाना में जमे हुए थे। लिखित आवेदन देने के बाद भी आरोपित सिपाही पर देर शाम तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस दोनों पक्ष से जानकारी ही ले रही थी।
दुमका : मकान पर कब्जा करने के लिए एक सिपाही ने रविवार को खिजुरिया में दो बच्चों की मां की जमकर पिटाई कर दी। सुबह से लेकर शाम तक महिला और आरोपित पक्ष नगर थाना में जमे हुए थे। लिखित आवेदन देने के बाद भी आरोपित सिपाही पर देर शाम तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस दोनों पक्ष से जानकारी ही ले रही थी।
बताया जाता है कि मसलिया के छैलापाथर गांव की रहनेवाली साहेब परबीन की शादी खिजुरिया में रहनेवाले किसी राजू नामक युवक से हुई। महिला दो बच्चों की मां है। पत्नी को धोखे में रखकर पति ने मूल रूप से महेशपुर में रहनेवाले सिपाही मिलन शेख को सात लाख रुपया में मकान बेच दिया। मिलन अभी गोडडा में तैनात है। तीन दिन पहले पत्नी मायके से घर आई तो ताला लगाकर देखकर दंग रह गई। ताला तोड़कर व बच्चों के साथ रहने लगी। आरोप है कि रविवार की सुबह सिपाही घर आया और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सारा सामान बाहर फेंक दिया। सूचना मिलने पर महिला काम छोड़कर गई तो उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से महिला का गाल कट गया। हमले के बाद महिला नगर थाना आई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तुरंत पीसीआर वैन घर गई और छानबीन की। बाद में सिपाही भी पत्नी के साथ थाना पहुंचा। उसका कहना था कि उसने मकान खरीद लिया है और उस पर उसका पूरा अधिकार है। महिला जबरन घर में घुस गई। महिला और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। वहीं महिला का कहना है कि सास के नाम से घर है और जमाबंदी जमीन पर बना है। पति ने उसकी राय लिए बगैर घर बेच दिया और कहीं चला गया। अब वह बच्चों को लेकर कहां जाएगी। जमाबंदी जमीन पर बने घर को बेचने का प्रावधान नहीं है। घर पर उसका भी अधिकार है। सिपाही के अलावा करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे पीटा है। सोने की चेन भी छीन ली। अगर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल नहीं भेजा गया तो एसपी से इसकी शिकायत करेगी। नगर थाना की पुलिस ने सिपाही को थाने में बैठाए रखा है। सुबह से दोनों पक्ष के लोग थाने में डेरा डाले हुए हैं। वहीं प्रभारी थानेदार सोनू चौधरी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।