पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर लिया रक्षा का संकल्प
दुमका खूंटा बांध छठ पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को तालाब परिसर के समीप पौधरोपण किया गया। मंत्री लुईस मरांडी ने पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। समिति की ओर बांस का घेरा बनाकर दर्जनों फलदार पौधे लगाए और रक्षा करने का संकल्प लिया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई रंग रोगन मुख्य द्वार का निर्माण लाइटिग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन सभी कार्यों को मुहूर्त रूप देने का काम किया जा रहा है।
दुमका : खूंटा बांध छठ पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को तालाब परिसर के समीप पौधरोपण किया गया। मंत्री लुईस मरांडी ने पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। समिति की ओर बांस का घेरा बनाकर दर्जनों फलदार पौधे लगाए और रक्षा करने का संकल्प लिया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई रंग रोगन मुख्य द्वार का निर्माण, लाइटिग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन सभी कार्यों को मुहूर्त रूप देने का काम किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से भारतीय चिकित्सा शिविर एवं एंबुलेंस की सुविधा मौजूद रहेगी। शनिवार संध्या प्रथम अर्घ्य के दिन पश्चिम बंगाल के कलाकार द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। पानी की गहराई को देखते हुए छठ व्रतियों को परेशानी नहीं है इसके लिए पानी में आयरन पाइप एवं नेट लगाया गया है।
सचिव अशोक कुमार राउत ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार बढ़ते हुए भीड़ को देखते हुए समिति ने उत्तरी छोर पर इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का पाíकंग की व्यवस्था किया गया है। पूर्वी छोर पर बिरसा मुंडा चौक पास से ही वाहनों की नो एंट्री रहेगी। श्री राउत ने जिला प्रशासन से विधि व्यवस्था के लिए सहयोग करने की अपील किया है। समिति की ओर से छठ व्रतियों के लिए निशुल्क दूध, अगरबत्ती, घी, दातून आदि की व्यवस्था किया गया है। मौके पर उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, सौरभ संतालिया, कुणाल झा, गौतम कुमार, अशोक कुमार साहा, संदीप कुमार, अतुल पंजियारा, राजकुमार उपाध्याय, रवि कुमार, आनंद कुमार राजू, व मोहन साह आदि मौजूद थे।