गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प
जामा जामा प्रखंड अंतर्गत भैरवपुर पंचायत के मधुबन गांव में बुधवार को विकास भारती विशुनपुर संस्था के कर्मियों ने गंगा दशहरा के अवसर पर नदी पूजन कार्यक्रम किया। उक्त कार्यक्रम में गांव के साफा होड़ पुरखे बाबा पाने हेंब्रम द्वारा विधिविधान मंत्रोच्चारण कर एवं लड्डू चंदन एवं पुष्पांजलि अíपत कर नदी के घाट पर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने जल पर्यावरण व पौधा संरक्षण करने का संकल्प लिया।
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत भैरवपुर पंचायत के मधुबन गांव में बुधवार को विकास भारती विशुनपुर संस्था के कर्मियों ने गंगा दशहरा के अवसर पर नदी पूजन कार्यक्रम किया। उक्त कार्यक्रम में गांव के साफा होड़ पुरखे बाबा पाने हेंब्रम द्वारा विधिविधान मंत्रोच्चारण कर एवं लड्डू, चंदन एवं पुष्पांजलि अíपत कर नदी के घाट पर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने जल, पर्यावरण व पौधा संरक्षण करने का संकल्प लिया। मौके पर संस्था के कर्मी दर्शन हेंब्रम, योगेंद्र मुर्मू, देवेंद्र मंडल, राखीशल बास्की, श्रीमती सोरेन, मर्शीला हेंब्रम, सुबोध मुर्मू, बिटिया बास्की, चांद हेंब्रम, प्रमिला मुर्मू, सोनाली सोरेन, किरण मरांडी, देवेंद्र मरीक, राजू प्रसाद आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप