जयंती पर बंगाल के कलाकारों ने बांधा समा
दुमका : विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 158वीं जयंती पर बुधवार की देर रात तक पॉपुलर क्लब में चले सांस्क
दुमका : विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 158वीं जयंती पर बुधवार की देर रात तक पॉपुलर क्लब में चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल के कलाकारों ने समा बांध दिया। नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल व क्लब के अध्यक्ष विमल भूषण गुहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कवि गुरु की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल के सुरभि कला केंद्र के कलाकारों ने भानु सिंहेर पदावली नाटक प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। कलाकार षष्ठी पोद्दार, सृष्टि साधु, आदिजा विश्वास, अíपत मंडल, राजन्ना, नंदू, विद्युति मित्र आदि ने एक से एक झांकी पेश कर लोगों को बैठे रहने पर विवश कर दिया। एक से एक प्रस्तुति पर लोगों ने खुशी का इजहार कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया। मौके पर पार्षद महेश राम, संगीता दारुका, इंदु देवी, अरबी खातून, सुमंत यादव, राजकुमार मोदी, सीमा देवी, दीपक स्वर्णकार के अलावा कुणाल दास, शुभेंदु चक्रवर्ती, मुश्ताक अली, प्रवीर सेनगुप्ता, संदीप कुमार, पल्लव चक्रवर्ती, शेखर दास, तिलक चक्रवर्ती, मनोज नाग, जयदीप बोस, सौमित्र भट्टाचार्या, मनोज घोष व संजीव कृष्णा मौजूद थे।