23 फरवरी को दुमका में रौनियार का विशाल सम्मेलन
रामगढ़ 23 फरवरी को दुमका में रौनियार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को रामगढ़ प्रखंड के रौनियार समाज के लोगों की एक बैठक उा विद्यालय प्रांगण में समाज के प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद भगत की अध्यक्षता में की गई। जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रसाद साह ने समाज को संगठित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। बताया कि दुमका के कुछ लोगों द्वारा रौनियार समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 23 फरवरी को दुमका में होने वाले सम्मेलन का कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : 23 फरवरी को दुमका में रौनियार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को रामगढ़ प्रखंड के रौनियार समाज के लोगों की एक बैठक उच्च विद्यालय प्रांगण में समाज के प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद भगत की अध्यक्षता में की गई।
जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रसाद साह ने समाज को संगठित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। बताया कि दुमका के कुछ लोगों द्वारा रौनियार समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 23 फरवरी को दुमका में होने वाले सम्मेलन का कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। इस दिन अधिक से अधिक की संख्या में लोगों को दुमका पहुंचने का अनुरोध किया। प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद साह ने कहा कि प्रखंड में समाज को मजबूत किया जाएगा। लगभग दो वर्ष पूर्व गठित कमेटी को फिर से क्रियाशील बनाया जाएगा। जल्द ही समाज के उत्थान के लिए कोष की भी व्यवस्था की जाएगी। युवाओं की टोली का भी गठन किया जाएगा जो समाज के लोगों की मदद करेंगे। बैठक में सीताराम साह, राजकिशोर भगत, दीपक साह, किशोरी साह, राजेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश भगत, राजीव कुमार गुप्ता, संतोष साह, महेन्द्र कुमार भगत, रविशंकर प्रसाद, ललन कुमार, सुबोध साह, गोपाल साह, अशोक साह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।