रघुवर सरकार निरंकुश व भ्रष्टाचार चरम पर : विधायक
सरैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में बुधवार को झाविमो कार्यकर्ताओं कि बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें दलित समाज के लोगों ने बैठक में भाग लिया।
सरैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में बुधवार को झाविमो कार्यकर्ताओं कि बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें दलित समाज के लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मौजूद पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार निरंकुश हो चुकी है। चारों ओर भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई भी काम बिना पैसा का नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को देवघर जिला के मोहनपुर में झाविमो महादलित सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें सरैयाहाट से काफी संख्या में दलित समाज के लोग पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। बैठक में सखी दलित, शंभु हाजरा, संजय दास, बाबूलाल हाजरा, गो¨वद दास, राजेंद्र दास, नवीन दास, प्रकाश दास, विजय तिवारी, मतीन अंसारी, दीपक यादव, विनोद यादव, नरेश यादव, विनय कुमार आदि ने पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।