पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ोत्तरी के खिलाफ पुतला दहन
दुमका : पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ दुमका के टीन बाजार
दुमका : पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ दुमका के टीन बाजार चौक पर झामुमो नगर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की गई। इस मौके पर मौजूद जामा की विधायक सीता सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चा पर विफल है। प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बढ़ोत्तरी से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की फिक्र है। केंद्रीय महासचिव विजय कुमार ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बढ़ोत्तरी से महंगाई का चौतरफा मार पड़ रही है। कहा कि केंद्र सरकार अविलंब इस्तीफा दे क्योंकि वह जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल है। नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से देश की आम जनता परेशानी में है। केंद्र सरकार के फैसलों से जनता त्राहिमाम कर रही है। कहा कि गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार ¨सह, अशोक कुमार, सुशील दुबे, रमेश रजक, बाबू झा, जीतेंद्र गुप्ता, गौतम कुमार, देवाशीष गोस्वामी, अमरनाथ रक्षित, बालकृष्ण मिश्र, संतोष वर्मा, कृष्णा देवी, प्रतिमा ¨सह, रेणु देवी, माला देवी, हिरण कुमारी, ¨पकी देवी, दीपा देवी, शिल्पी कुमारी, सुनील दास, पप्पू खान, मो.नगीर, रहमत अली, पवित्र कुमार सेन, आनंद मांझी, अनिमेष साहा, राजेश सोनी, मनोज वर्मा, संजय जायसवाल, शशीनाथ उपाध्याय, बिट्टू ¨सह, काजल मुखर्जी, कमलेश्वर सोरेन, कुणाल कुमार, विक्की ¨सह, विवेक, असित वरण गोलदार, निशित वरण गोलदार, विद्यासागर गुप्ता, गिदानी मुर्मू, विशाल हरि, एमानुएल सोरेन, लाल हसन, जगदीश हांसदा, साहिब मरांडी, नागेश्वर चौरसिया, मिलन दे, गुलमा मुस्तफा, अलाउल अंसारी, मुन्नू हांसदा, फुरकान अंसारी, युसूफ अंसारी, हमूज हसन, किशोर राय समेत कई मौजूद थे।