छठव्रतियों के लिए सजा बंदरजोरी तालाब
दुमका : दुमका के बंदरजोरी में स्थित वन महकमा का तालाब छठव्रतियों के लिए सज-धज कर तैयार है। इस तालाब में लगातार 32 साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
दुमका : दुमका के बंदरजोरी में स्थित वन महकमा का तालाब छठव्रतियों के लिए सज-धज कर तैयार है। इस तालाब में लगातार 32 साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। छठ पूजा समिति कि ओर से यहां प्रतिवर्ष तालाब की साफ-सफाई कराई जाती है और भव्य तरीके से छठ पर्व मनाया जाता है। पहले इस तालाब में पक्का घाट हुआ करता था लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में पक्का घाट ध्वस्त हो चुका है। अब मिट्टी को काटकर ही यहां सीढि़यों का निर्माण कराया गया है। यहां छठ पूजा के आयोजन के लिए दुमका की स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने समिति को आíथक सहयोग किया है।
वर्जन
तालाब में काफी जंगल उग आए थे। वन महकमा का तालाब है लेकिन यहां लगातार 36 साल से छठ व्रत किया जाता है। समिति व जनहयोग से यहां भव्य तरीके से छठ पूजन का आयोजन किया जाता है। तालाब के जीर्णोद्धार कराए जाने की दरकार है।
बबलू मंडल, सदस्य
फोटो : 014
व्रतियों की सुविधा के लिए यहां समिति की ओर से हर तरह की व्यवस्था की गई है। विद्युत सज्जा आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। पूजा को भव्य तरीके से मनाने के लिए तोरण द्वार भी बनाया गया है।
मंगल हरि, सदस्य
फोटो :015