1.48 लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
सावन की अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ में बाबा का जलार्पण करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
बासुकीनाथ : सावन की अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ में बाबा का जलार्पण करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम तक करीब 1.48 लाख कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया।
अंतिम सोमवारी को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीसी राजेश्वरी बी, एसपी वाईएस रमेश, डीडीसी वरूण रंजन व एसएसबी के द्वितीय कमान पदाधिकारी संजय गुप्ता ने सुबह से सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ले ली थी। सभी पदाधिकारी मुख्य द्वार पर कड़े खोकर कावंरियों को मंदिर परिसर में प्रवेश कराते रहे। जिला प्रशासन से जारी जानकारी के अनुसार देर शाम तक करीब 1.48.090 कांवरियों ने बाबा पर जल अíपत किया। सामान्य रूप से 98388 और जलार्पण काउंटर से 49702 कांवरियों ने जलाभिषेक किया। 4931 डाक बम ने भी जलार्पण किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप