केंद्र व राज्य सरकार की नीति से जनता त्रस्त
रामगढ़ : झारखंड जनतांत्रिक महासभा के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र अंचलाधिकारी रामा रविदास को सौंपा। महासभा के जिला संयोजक सुरेन्द्र मोहली ने कहा कि देश की जनता केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार की नीति से त्रस्त हो गई है। झारखंड में उन्मादी हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
रामगढ़ : झारखंड जनतांत्रिक महासभा के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र अंचलाधिकारी रामा रविदास को सौंपा।
महासभा के जिला संयोजक सुरेन्द्र मोहली ने कहा कि देश की जनता केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार की नीति से त्रस्त हो गई है। झारखंड में उन्मादी हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। राज्य के भाजपा सरकार के विधायक व मंत्री उन्मादी हिंसा की घटनाओं में शामिल लोगों को फूलमाला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। राज्य सरकार आदिवासियों की जमीन को लूटकर बड़े उद्योगपतियों को दे रही है। जमीन को लूटने के लिए ही भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया है। पूरे झारखंड में सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है। वही राज्य के पदाधिकारी सुखाड़ की रिपोर्ट देने से कतरा रही है। रामगढ़ प्रखंड में 90 प्रतिशत सुखाड़ हो गया है लेकिन यहां के पदाधिकारी को महज 45 प्रतिशत ही सुखाड़ नजर आ रहा है। प्रदेश में अनुबंध कर्मियों की हालत काफी खराब है। सरकार पारा शिक्षक पर अत्याचार कर रही है। मनरेगा योजना की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि रामगढ़ प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2016-17 में बनाया गया बकरी शेड, मुर्गी शेड समेत अन्य में अभी तक भुगतान नहीं कर रहा है। महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल अंचलाधिकारी रामा रविदास से मुलाकात कर प्रखंड के सभी गांव में 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को पेंशन देने की मांग भी की है। अंचलाधिकारी ने कहा कि लगभग 600 आवेदन अंचल कार्यालय में पड़ा हुआ है। जैसे ही रिक्ति आएगी सभी लोगों की पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी। इस दौरान राजेश कुमार यादव, महेन्द्र ¨सह, धर्मलाल बास्की समेत अन्य लोग मौजूद थे।